फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव अल्लाबख्शपुर में कोल्हू पर गन्ने की खोई के ढेर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाबख्शपुर रेलवे फाटक के पास स्थित एक कोल्हू पर बुधवार को गन्ने की खोई (बगास) के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग ने कुछ ही देर में खौई के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें