फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में खाद न मिलने से किसान परेशान, नेटवर्क फेल होने से वितरण बाधित

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित गन्ना समिति से खाद वितरण में मंगलवार को बड़ी समस्या सामने आई। वितरण मशीन में नेटवर्क न आने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल सकी, जिससे सैकड़ों किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि समिति में खाद का वितरण सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को किया जाता है। गोदाम प्रभारी रवि कुमार और राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मंगलवार को तकनीकी दिक्कत के चलते मशीन में नेटवर्क नहीं आया, जिससे वितरण कार्य पूरी तरह बाधित रहा। खाद लेने के लिए दूर-दराज से पहुंचे किसान घंटों तक समिति परिसर में इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच किसानों के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी व साफ शौचालय की सुविधा उपलब्ध थी। ऐसे में किसान जमीन पर बैठने को मजबूर दिखे। इस दौरान हरेन्द्र सिंह, सत्यदेव, फरमान, सरवर, गजेन्द्र, हाजी उमर, ललित त्यागी, जयप्रकाश और मोहम्मद मंसूर अली समेत कई किसानों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें