हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कार्यालय और उससे जुड़ी चाय की दुकान ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनोज सिंह, सीओ अनीता चौहान और कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। मामले को लेकर भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।