गंगा का जलस्तर बढ़ने, बहाव तेज होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम ने गंगानगरी में अग्रिम आदेश तक मोटरबोट, नावों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद रविवार को नाविकों ने बिना किसी रोक टोक सवारियां बैठाकर उफनाई गंगा में मोटरबोटों का संचालन किया। जिससे हर समय हादसा होने की संभावना बनी रही। वर्तमान में पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश, बिजनौर बैराज से लगातार भारी मात्रा में पानी के डिस्चार्ज के कारण क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है।