ऊर्जीकरण पर 200 करोड़ से ज्यादा खर्चने के बाद भी गांवों में लटके जर्जर तार, खंभे, अघोषित कटौती के विरोध में मंगलवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने उपैड़ा बिजलीघर का घेराव कर, एसडीओ को धरने पर बैठा लिया। बिजलीघरों पर जमे स्थानीय कर्मियों को हटाने की भी मांग उठाई। आश्वासन पर दोपहर बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।