बाइक सवार तीन मजदूरों को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी बबलू प्रजापति (45) अपने गांव के ही श्यामकरन (35) व मलखान अहिरवार (50) को बाइक पर बिठाकर पड़रा गांव मजदूरी करने जा रहे थे। तभी पड़रा मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मलखान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बबलू व श्यामकरन घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉ. माजिद अहमद खान ने बबलू को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।