उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष की तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रामीणों के पुलिसकर्मियों और पुलिस चौकी पर पथराव करने पर पुलिस ने लाठाचार्ज कर दिया। दरअसल कच्ची शराब पीने से युवक की मौत होने पर भड़के ग्रामीण युवक का शव हाईवे पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे और जब पुलिस ने हाईवे से जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।