गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में लखनऊ से आए एक फरियादी ने सीएम योगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फरियादी के मुताबिक पीड़ित ने पांच साल पहले लखनऊ के अलीगंज में 22 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस पर पूर्व बाहुबली मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के विधायक बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने कब्जा कर लिया है।लेकिन शिकायत करने पर सीएम योगी ने सुनवाई की जगह फरियादी को धक्का मारकर भगा दिया।