फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:गोंडा: मोर्चरी में रखे शव की आंख गायब होने पर हंगामा, तीव्र विरोध प्रदर्शन, मोर्चरी में रखे शव

अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव से आँख गायब होने का मामला सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जिला अस्पताल की मर्चरी पर भारी संख्या में नाराज लोग जमा हो गए और तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। नाराजगी इतनी बढ़ी कि परिजनों ने शव को मर्चरी से उठाकर अस्पताल गेट पर रख दिया, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही एडीएम और सीएमओ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। समझा-बुझाकर प्रदर्शन को शांत कराया गया। सीएमओ ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दावा किया है कि तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें