फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दो अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस, नौ एसडीओ को चार्जशीट

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 28 Jun 2026 06:10 PM IST

गोंडा। देवीपाटन विद्युत वितरण क्षेत्र में उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण और राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर मुख्य अभियंता ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन पाए जाने पर दो अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि नौ उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) को चार्जशीट दी गई है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता शिवम रंजन तथा मनकापुर के अधिशासी अभियंता कमर फारूक का प्रदर्शन संतोषजनक न मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा फखरपुर के एसडीओ राजेंद्र सिंह, कैसरगंज के योगेंद्र बजाज, विशेश्वरगंज के अश्विनी कुमार पांडेय, मनकापुर के अमित कुमार मौर्य, तरबगंज के मुकेश कुमार, नवाबगंज के पीयूष सिंह, वजीरगंज के विकास चंद्र यादव, कटरा के कैलाश सिंह यादव और आर्यनगर के बृजेश कुमार को चार्जशीट जारी की गई है। मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और राजस्व वसूली विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें