फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सात दिनों से धरने पर बैठे किसान, बैंकों के अधिकारियों पर किसान सम्मान निधि और पेंशन होल्ड करने का आरोप

कलेक्ट्रेट में स्थित टीनशेड में पिछले सात दिनों से भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय की अगुवाई में किसान धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय ने कहा कि किसान सम्मान निधि और पेंशन किसानों के बचत खाते में आता है। मगर बैंकों के अधिकारियों ने मनमाने तरीके से होल्ड कर दिया है। इससे किसान सरकार से मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। उनका कहना है कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पिछले सात दिनों से कलेक्ट्रेट में स्थित टीनशेड में धरना दे रहे हैं। आरोप लगाया कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें