जिला कारागार में हत्या के एक मामले में निरुद्ध बंदी मनोज कुमार 24 की बुधवार की सुबह बैरक नंबर पांच में तबीयत बिगड़ गई। साथी बंदियों ने देखा तो उसे अस्पताल बैरक में ले गए। जहां डॉक्टर सीपीआर दिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।