देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के साहित्य, संस्कृति व ज्ञान-कोश के निर्माण को लेकर मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में साहित्यकार-समागम व एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी व विद्वानो ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. सूर्यपाल सिंह ने किया।