फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में धूमधाम से निकली शिव बारात, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की शाम शहर में भव्य शिव बारात निकाली गई। गोलागंज से निकली शिव बारात महराजगंज होते हुए भरत मिलाप मार्ग से शहर का भ्रमण करती हुई दुखहरण नाथ मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान शिव की बारात का स्वागत किया और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शिव बारात में शिव-पार्वती, गणेश, नंदी सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में शिवभक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें