फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में गणित ने बढ़ाई धड़कनें, हिंदी व जीएस ने दी राहत

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकांश अभ्यर्थियों ने गणित के प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत समय लेने वाला बताया, जबकि हिंदी और सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। शहर के टॉमसन इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकले महाराजगंज के सुधाकर राव ने बताया कि गणित के सवाल हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। हालांकि हिंदी और जीए के प्रश्न सरल थे। अयोध्या के अनुराग पटेल ने कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था, लेकिन गणित के कुछ सवालों में अधिक समय देना पड़ा। वहीं आशीष कुमार ने बताया कि हिंदी विषय का स्तर काफी अच्छा था और नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छे अंक हासिल करना आसान रहेगा। कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों ने उन्हें सोचने पर मजबूर किया, जबकि बाकी विषयों के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों में प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा का माहौल रहा। अधिकांश परीक्षार्थियों का मानना था कि समय प्रबंधन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें