फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 17 हजार के मानदेय से खिले अनुदेशकों के चेहरे, सम्मान समारोह में मिला डेमो चेक

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 17 May 2026 06:28 PM IST

गोंडा जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए 17 हजार रुपये मानदेय का डेमो चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी सुनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों और अनुदेशकों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक रमापति शास्त्री, प्रभात कुमार वर्मा, प्रेम नारायण पांडेय, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी तथा एडीएम आलोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने अंशकालिक अनुदेशकों को डेमो चेक सौंपकर उनका स्वागत किया। बढ़े हुए मानदेय की घोषणा से अनुदेशकों में उत्साह दिखाई दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें