फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण की उम्मीद में बीएसए कार्यालय पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़

-गंभीर बीमारी, दिव्यांगता और पति-पत्नी श्रेणी में जमा हुए आवेदन गोंडा। परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में आवेदन जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। आवेदन पत्र स्वीकार करने के लिए बनाए गए काउंटरों पर दिनभर शिक्षकों की कतार लगी रही। शिक्षक गंभीर बीमारी, दिव्यांगता तथा पति-पत्नी दोनों के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत होने जैसी श्रेणियों के आधार पर दूसरे जिलों में स्थानांतरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रहेगी। शिक्षकों ने आवेदन पत्रों के साथ संबंधित प्रमाणपत्रों की दो-दो प्रतियां भी जमा कीं। इनमें मेडिकल बोर्ड से प्रमाणित चिकित्सीय रिपोर्ट, दिव्यांगता प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। गंभीर बीमारी के आधार पर किए गए आवेदनों में मेडिकल बोर्ड की संस्तुति अनिवार्य रूप से संलग्न की गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। उचित साक्ष्य एवं प्रमाणपत्रों के साथ प्राप्त पात्र आवेदनों को शासन को भेजा जाएगा, जहां से अंतिम स्थानांतरण सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें