प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोर्ड परीक्षा से जुड़े प्रेरक कार्यक्रम का गोंडा के सभी इंटर कॉलेजों में लाइव प्रसारण किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम देखने के बाद छात्रों ने इसे बेहद उपयोगी बताया। कक्षा 12 के छात्र आदर्श तिवारी ने कहा कि इससे आत्मविश्वास बढ़ा। वहीं राजकिशन ने पढ़ाई के साथ खेल के महत्व को सराहा। आयुष गुप्ता ने परीक्षा तैयारी में एआई की उपयोगिता पर पीएम के विचारों को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना की।