फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परीक्षा पर चर्चा: प्रधानमंत्री ने छात्रों को दिया परीक्षा का गुरुमंत्र, गोंडा के छात्रों ने पूछे सवाल

ishwar ashish Updated Mon, 10 Feb 2025 04:16 PM IST

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा का गुरुमंत्र दिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखकर छात्र आत्मविश्वास से भर गए। छात्रों ने तनावमुक्त होकर तैयारी में जुटने का संकल्प लिया। 12वीं के छात्र अजय ने कहा कि पहले उनके मन में परीक्षा को लेकर डर था, लेकिन पीएम के संबोधन के बाद मन का तनाव दूर हुआ। 12 के छात्र आदर्श पांडेय ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को देखने के बाद बेहतर समय प्रबंधन की जानकारी मिली। इसी प्रकार अमन पांडेय, अजय शर्मा, अजय तिवारी आदि ने अपनी प्रक्रियाएं दी। प्रधानाचार्य शैलेश पटेल, ऋषि शुक्ल समेत अन्य शिक्षकों को भी अच्छी जानकारी मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें