फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा से महाकुंभ के लिए भेजी गई 50 बसें, अन्य रूटों पर गड़बड़ाया संचालन

गोंडा से महाकुंभ के लिए 50 बसें भेजी गई हैं। 37 बसें प्रयागराज में जाम में फंसी हुई हैं। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अयोध्या रूट से रोडवेज बसों का संचालन जाम के कारण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लखनऊ से होकर बसों को भेजा जा रहा है। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक बार फिर से बढ़ गई है। इससे पुराने सरयू पुल के पास ही वाहनों को रोक दिया गया है। यहां गाड़ी पार्क करके श्रद्धालु पैदल ही अयोध्या जा सकते हैं। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुविधा को लेकर अयोध्या पुराने सरयू पुल की तरफ खजुरिया मोड़ पर वाहनों का स्टैंड बनाया गया है। जहां आने वाले वाहनों को रोका गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें