फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक की मौत

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 12:23 PM IST

यूपी के गोंडा में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर शुक्रवार देररात भीषण हादसा हो गया। घटना में घायल करनैलगंज के कोंचा निवासी कार चालक शिव भगवान तिवारी (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, शिव भगवान तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी अपनी कार से शुक्रवार देर शाम को मैजापुर गए थे। रात करीब 10 बजे घर वापस लौट रहे थे। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर मैजापुर-बालपुर के बीच गुरुपुरवा के पास उनकी कार किसी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार का एयर बैग खुलने के बाद फट गया। जबकि कार चला रहे शिव भगवान तिवारी जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई बालपुर चौकी पुलिस एबुलेंस की मदद से उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां से भाग गया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालपुर चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि मृतक की राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा क्षतिग्रस्त कार कब्जे में लिया गया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कारणों के साथ ही अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया किसी वाहन में कार के घुसने से ही हादसा प्रतीत हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें