फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: नेता प्रतिपक्ष की मांग, कुंभ में अश्लीलता परोसने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कुंभ में अश्लीलता परोसने व फैलाने वाले लोगों पर सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए। सोशल मीडिया पर बहुत सी महिलाओं का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। उर्दू शब्द को लेकर सूबे के मुखिया ने गलत बयान दिया है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी का विधायक दल सदन में भाजपा सरकार को घेर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को कुचल रही है। 2027 में समाजवादी की सरकार आएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके पूर्व गौरा विधानसभा में आगमन पर सपा नेता हफीज मलिक व अब्दुल कलाम मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत। इस दौरान सपा नेता अब्दुल अजीज, बब्बू, डॉ. अरशद, फिरोज खान, आसिफ खान, पुजारी पांडेय, आदित्य यादव, सईदुर्रहमान, चिंटू खान सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें