देहात कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी नदी गोड़वाघाट शमशान स्थल पर सोमवार सुबह वृद्ध की ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से वृद्ध की साइकिल, खून से सने ईंट बरामद किए हैं। बड़े बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की है।