फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा: मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

ishwar ashish Updated Mon, 31 Mar 2025 01:16 PM IST

मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फित्र (ईद) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। शहर के गोंडा ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने पढ़ाई । नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में भी इंतजाम किया गया था। शहर के फैजाबाद रोड निदा ए या रसूलुल्लाह मस्जिद, कचहरी मस्जिद, शहर के महराजगंज रोड डिप्टी साहब मस्जिद, दरगाह हजरत सैय्यद सदरुद्दीन शाह स्थिति औलिया मस्जिद, रहमानिया मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईद को लेकर नगर पालिका की ओर से शहर में साफ सफाई कराई गई है। वहीं शांति पूर्ण माहौल में ईद मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी इबादतगाहों पर प्रशासनिक व पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के जवानों को सुरक्षा और निगरानी में लगाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें