यूपी में गोंडा के करनैलगंज तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि 105 शिकायतों में से 30 का निस्तारण किया गया है। 30 से अधिक टीमें बनाकर मौके पर निस्तारण के लिए भेजी जा रही है। बताया कि कई मामलों में दोबारा से कब्जा किए जाने की शिकायत पर एसओ को तत्काल विधिक कार्रवाई करने को कहा गया है।