फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में स्कूल के सामने सजी मधुशाला, नियमों को खुली चुनौती

गोंडा में प्रदेश सरकार की ओर से स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त नियम बनाए गए हैं, लेकिन जिले में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के गेट से करीब 50 मीटर दूरी पर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान संचालित हो रही है। वहीं स्कूल गेट के सामने ही पान मसाला की बिक्री भी की जा रही है। इसी तरह सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला के पास भी पान की गुमटी लगाकर तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। स्कूलों के आसपास इस तरह की बिक्री से छात्र-छात्राओं पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें