फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार

यूपी के गोंडा में मंगलवार की तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में नरायनपुर मांझा के पास हुई। यहां पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गिरफ्तार बदमाश की पहचान तरबगंज थाना क्षेत्र के ढेहवा करनीपुर निवासी अमित तिवारी उर्फ घुरले के रूप में हुई है। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और छिनैती के 22 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पकड़ा गया बदमाश 19 फरवरी को हुई छिनैती की घटना में शामिल था। दरअसल, सोनहरा जियापुरवा निवासी अंकुश तिवारी अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी मां के कान की झुमकी लूट ली थी। इससे वह घायल हो गई थीं। मामले में 27 मार्च को विवेक पांडेय उर्फ विक्कू को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही फरार चल रहे अमित तिवारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब इसे भी पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें