गोंडा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। दो दिनों तक पछुआ हवा चलने के कारण सर्द मौसम के बाद रविवार की सुबह कोहरे में लिपटी नजर आई। कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव को किसान गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं।