गोंडा जिले में फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो रहा है। मूल्यांकन के लिए बोर्ड स्तर से ही परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को प्रशिक्षण दिए गए। साथ ही उन्हें मूल्यांकन के तौर तरीकों के बारे में बताया गया। वैसे पर्यवेक्षक की तैनाती के साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया जा रहा है। मूल्यांकन वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे में होगी। राज्य व जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इसको जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मूल्यांकन की हरेक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चंद्र ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।