फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्थाएं देख जताई नाराजगी

यूपी के गोंडा पहुंचीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बात करके व्यवस्थाओं के बारे में जाना। अस्पताल में तीमारदारों की भीड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ में इंफेक्शन की संभावना ज्यादा रहती है। तीमारदारों के लिए पास जारी करिए। एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार की इंट्री दी जाए। अस्पताल में मातृ वंदना योजना व कन्या सुमंगला योजना का पंजीकरण फार्म न मिलने से सीएमओ डॉ रश्मि वर्मा व महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ देवेंद्र सिंह को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बालिकाओं के विभिन्न योजनाओं का पंजीकरण जन्म के समय ही हो जाना चाहिए। प्रसूता इधर-उधर भटकी तो ठीक नहीं होगा। आयोग की अध्यक्ष ने केक काटकर 21 नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया। उनकी माताओं को उपहार दिया गया। उन्होंने मंडल कारागार व बालिका बालगृह का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें