फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में कलेक्ट्रेट में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

गोंडा में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने 19 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। जिला कमेटी सदस्य राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामसभा त्रिलोकपुर में तालाबों, सार्वजनिक रास्तों व सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ में खेल किया जा रहा है। अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला प्रभारी जमाल खान ने कहा कि जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, तब तक वह लोग डटे रहेंगे। आगामी दिनों में आंदोलन को और धार दी जाएगी। इस दौरान कृष्णानंद, समीउल्लाह, सदानंद गिरि, अमित शुक्ला, हफीज, जगदंबा प्रसाद, सुखसेन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें