यूपी के गोंडा में बेलसर मार्ग पर आईटीआई चौराहे के पास सोमवार की रात डीसीएम की टक्कर से कार पलट गई। कार सवार रवि सिंह (30) व विवेक सिंह (28) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से डीसीएम के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।