फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय बोले, अधिवक्ताओं के आर्थिक हित का ध्यान दे सरकार

अधिवक्ता समाज का सच्चा प्रहरी होता है। पूरा समाज अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करता है। सरकार को अधिवक्ताओं के आर्थिक हित की चिंता करनी चाहिए। ये बातें रविवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायमूति रंगनाथ पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का बड़ा वर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अधिवक्ताओं का पेट भरा रहेगा तभी वह समाज के हितों लिए लड़ सकेगा। अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनीक्षी परिहार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता परिषद की ओर से मुफ्त विधिक सहायता दी जा रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए परिषद तत्पर रहता है। जिले के विभिन्न स्थानों पर न्याय केंद्र लगाकर लोगों को मुफ्त परामर्श दिया जाता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष धनलाल तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें