फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में छात्र की पिटाई के मामले में जांच शुरू

गोंडा में करनैलगंज के ग्राम चतुरूपुर नकार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दो के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों, पीड़ित छात्र और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच में पाया गया कि एमआरजी पब्लिक स्कूल को कक्षा पांच तक ही मान्यता प्राप्त है, जबकि संचालन कक्षा आठ तक किया जा रहा है। विद्यालय के अन्य बच्चों ने बयान में बताया कि जब शिक्षक छात्र की पिटाई कर रहे थे, तब सभी बच्चे डर के कारण चुप बैठे रहे और किसी की हिम्मत विरोध करने की नहीं हुई। बीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीम भी पीड़ित छात्र के घर पहुंची। प्रांत सह मंत्री मुकेश सोनी, जिला संगठन मंत्री हरिओम और अमरेश प्रजापति ने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और बच्चे का हालचाल जाना। पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर करनैलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें