15 अगस्त को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं की वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ‘सभासार’ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। रिकॉर्डिंग के आधार पर एआई बैठक में हुई चर्चा, निर्णय और तय जिम्मेदारियों का डिजिटल कार्यवृत्त तैयार करेगा। प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि पहल का उद्देश्य ग्राम सभाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।