लखनऊ हाईवे पर करनैलगंज क्षेत्र में कार के बोनट पर लटककर जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस और परिवहन विभाग हरकत में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे कुछ युवक रील बनाने के दौरान हाईवे पर कार पर करीब दो किलोमीटर तक बोनट पर लटककर स्टंट करते रहे। इस दौरान अन्य वाहन चालक भी हादसे की आशंका के चलते सतर्क होकर निकलते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।