गोंडा में गौरा और मनकापुर विधानसभा के 520 करोड रुपए विकास कार्यों का तेजपुर में लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सामने मुख्यमंत्री को देखकर युवाओं में भारी उत्साह नजर आया। जय श्री राम के नारे की गूंज रही। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्थान का निरीक्षण किया। साथ ही हौसलाफजाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान भारत योजना मुख्यमंत्री, युवा उद्यमीअभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति व प्रमाण पत्र दिया है। मुख्यमंत्री के हाथों से प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थी गदगद नजर आए। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, गोंडा बलरामपुर एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, प्रेम नारायण, पांडे, विनय द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव अन्य लोग मौजूद रहे।