यूपी के गोंडा में बीएसपी नेता की गुंडई का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बीएसपी नेता इंद्रबहादुर सिंह उर्फ परास अपने गुर्गों को लेकर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास बने जिम में पहुंचता है और हथियारों के बल पर वहां मौजूद एक पत्रकार के साथ मारपीट करता है। इस दौरान पत्रकार को जिम के अंदर जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। आप भी देखिए कैसे बीएसपी नेता अपने गुंडों के साथ सरेआम पत्रकार पर गुंडई दिखा रहा है।