गाजीपुर के गहमर स्थित आदि शक्ति मां कामाख्या धाम में बीती रात निशा पूजन का अयोजन हुआ। रात में हुई आरती में शामिल होने के लिए बिहार तक से लोग आए। निसंतान दम्पतियों के लिए हुई विशेष पूजा में महिलाओं ने जोड़ा नारियल के साथ पूजन किया। आरती महंत आकाश तिवारी के मुताबिक, शक्ति पीठों में अलग महत्व रखने वाला यह धाम अपने आप में तमाम पौराणिक इतिहास समेटे हुए है। मां कामाख्या भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती है।