गाजीपुर जिले में पुलिस की तरफ मिशन शक्ति के फेज 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने बाजार, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून के बारे में विस्तृत जानरकारी दी गई। एसपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि, जिले के सभी 27 थाना क्षेत्रों में मौजूद बाजार, विद्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मी के द्वारा किशोरियों, युवतियों व महिलाओं को उनके लिए बनाए गये कानून और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इस दौरान उनकी तरफ से पूछे गये सवालों का भी कर्मियों संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट किया। इसके अलावा इन इलाकों में पुलिस बल के द्वारा पैदल मार्च भी किया गया। इसके अलावा जिले एंटी रोमियो टीम लगातार महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को कम करने के लिए चिंहिंत किये गये संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान मिलने वाले शोहदों को समझाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।