फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, सुलह- समझौते के आधार पर करें निस्तारण, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 09:52 PM IST

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान आठ प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराए। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा व उनको न्याय दिलाने को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। विकास के विभिन्न क्षेत्राें में महिलाओं-बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को लेकर उचित कार्रवाई व समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इसी क्रम में उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय और प्रसादपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बच्चियों को बेबी किट, कपड़ा व मिठाई का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में सफाई का निर्देश दिया। जिला कारागार में महिला बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें