विकासखंड क्षेत्र के देऊपुर में शहीद हरेंद्र यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ शहीद की प्रतिमा पर उनकी माता प्रभावती देवी, पत्नी निर्मला देवी, बेटे रोहित यादव व राज यादव ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल देशभक्ति नारों से गूंज उठा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि शहीद किसी जाति या धर्म का नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा होता है। उन्होंने माता-पिता को धन्य बताया, जिन्होंने अपनी संतान को देश सेवा के लिए समर्पित किया। युवाओं को शहीद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।