गाजीपुर शहर कोतवाली के पोस्ताघाट पर शनिवार को गंगा में नहा रहे दोस्त को बचाने के लिए गहरे पानी में गए चार किशोर अचानक डूबने लगे। तीन किशोर तो बच गए, लेकिन अमन राम (14) गहरे पानी में डूब गया। सभी पूर्व बीडीसी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशानघाट आए हुए थे। देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। इधर, किशोर के बड़े पिता ने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद पांच घंटे बाद भी एसडीआरएफ टीम नहीं आई।