नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के समीप सोमवार को सुबह सरसों का तेल लदा टैंकर वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रहा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। टैंकर पलटने से उसमें रखा तेल बहकर पास के गड्ढे में एकत्रित हो गया। इसकी जानकारी होते ही लोग गैलन में भरकर ले जाने लगे। सूचना पर पहुची पुलिस के बाद लोग माने।