फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा कर खान सर से मिलने जा रहे छात्र का किया स्वागत, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 10:08 PM IST

प्रतापगढ़ से पटना के लिए पैदल यात्रा पर निकले छात्र का तहसील मुख्यालय पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वागत किया। प्रतापगढ़ के छात्र प्रवीण चौधरी ने बताया कि वह बीते 9 मार्च से घर से पटना, खान सर से मिलने के लिए निकले हैं, जिसके क्रम में वह सेवराई तहसील पहुंचे हैं। यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्हें यह खेल छोड़ना पड़ा। परिवार की माली हालत और अन्य मजबूरियों के कारण वह एक होटल पर रोटी बनाने का काम करते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और स्नातक तक की पढ़ाई पूरी की। आगे यूपीएससी क्लियर कर प्रशासनिक अधिकारी बनने का उनका सपना है, जिसके लिए वह खान सर से मिलने पटना जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खान सर से मिलने के बाद वह उनकी जरूर मदद करेंगे, जिससे वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें। यात्रा के दौरान खर्च के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रायः लोग उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं और रास्ते में वह मंदिर, मस्जिद, रेलवे स्टेशन या पुलिस स्टेशन अथवा किसी के घर पर रुककर रात्रि विश्राम करते हैं। 9 मार्च से शुरू हुई यात्रा का शनिवार को 12वां दिन है और वह प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें वह सबसे छोटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें