गाजीपुर में पुलिस कप्तान डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को स्थानीय थाने में नवनिर्मित कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही चौकीदारों को साफा पहनाकर व मिष्ठान वितरित करके स्वागत किया। नवनिर्मित कक्ष में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुधाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।