गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में मौजूद सोनम रघुवंशी से मिले उसका भाई पहुंचा और बातचीत में फोन से बात हुई ये स्वीकार किया।कहा कि जिसकी गलती है उसे फांसी दिया जाए। हालांकि इन्होंने पहले बहन से मुलाकात करने की बात कही और किसी भी बयान को देने से इन्कार किया। बता दें कि ढाबे पर पहुंचकर सोनम ने पहला फोन अपने भाई को ही किया था और सूत्र बता रहे हैं कि वो लगातार अपने भाई से बातचीत करने की जिद कर रही थी। अब भाई के साथ अन्य लोग पहुंच गए हैं और देखना ये होगा कि आगे इनका बयान क्या होता है?