गाजीपुर के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप बाइक सवार तीन लुटेरों ने चाकू के बल पर अंग्रेज़ी शराब के सेल्समैन चार लाख 54 हजार 330 रुपये लूट लिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ राधाकृष्ण, एसओजी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी फूटेज के जरिए लुटेरों की पहचान और उनतक पहुंचने की कोशिश में लगी है। बताया जा रहा है कि सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से अकेले बिक्री का चार लाख 54 हजार 330 रूपये लेकर दिलदारनगर बैंक जा रहा था। पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लूटेरों ने चाकू से आतंकित कर सेल्समैन से रूपयों से भरा झोला लेकर नगसर से सुहवल होते हुए फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि लूट के मामले में तहरीर मिली है। अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।