शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ इसका मुख्य कारण मौसम, गंदे पानी और खेतों में जमें पानी में धान की रोपाई को मान रहे है। इससे जिले में लोगों के बीच वैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन बढ़ा है। इसके अलावा बच्चों के बीच समर ब्लॉस्ट जैसी समस्या भी देखने को मिल रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की चर्म विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्राची शर्मा ने बताया कि, अस्पताल के चर्म रोग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। जहां करीब 20 दिन पर्व ओपीडी में मरीजों की संख्या 100 से 120 थी।