फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवक के सुसाइड से पहले पहुंची पुलिस, लड़की के चक्कर में खाने जा रहा था जहर

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 01:51 PM IST

सोशल मीडिया सेल डीजीपी ऑफिस से थाना खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम उचौरी में आशीष कुमार नाम के युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर जहर खाकर आत्महत्या करने से संबंधित पोस्ट की सुसाइडल अटेम्प्ट की सूचना प्राप्त हुई। मीडिया सेल गाजीपुर ने प्रकरण से अविलंब थाना खानपुर को अवगत कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर पीड़ित से वार्ता कर दोबारा ऐसा कृत्य न करने हेतु हिदायत देते हुए परिजनों को जानकारी देते हुए सुपुर्द किया गया। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने बताया कि उसका नाम आशीष कुमार सोनकर (18) पुत्र कमलेश है। औड़िहार रेलवे स्टेशन पर अपने पिता के साथ गन्ने के जूस की दुकान चलाता है। उसके द्वारा यह कृत्य एक युवती के प्रेम प्रसंग में निराशावश में किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें